News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

दिल्ली की मुख्यमंत्री की अभद्र टिप्पणी पर सपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, दो जगहों पर पुतला दहन, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

दिल्ली की मुख्यमंत्री की अभद्र टिप्पणी पर सपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, दो जगहों पर पुतला दहन, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक


बरेली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध बरेली में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया। गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर अयूब खां चौराहा और लोहिया द्वार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पुतले फूंके। इस दौरान पुलिस से उनकी जमकर नोकझोंक भी हुई।

बैठक के बाद सड़कों पर उतरे सपाई

इससे पहले सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप की अध्यक्षता में पार्टी की सभी इकाइयों की बैठक हुई। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए प्रदर्शन का फैसला लिया गया। बैठक का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।

पुतला दहन को लेकर पुलिस से भिड़ंत

बैठक के बाद सपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए अयूब खां चौराहा पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन सपाई पीछे के रास्ते से पुतला लेकर चौराहे पर पहुंचे और आग के हवाले कर दिया। दूसरी ओर महिला सभा और अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लोहिया द्वार पर रोक दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वहीं पुतला दहन कर विरोध जताया।

सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने 'रेखा गुप्ता शर्म करो', 'रेखा गुप्ता माफी मांगो', 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' जैसे गगनभेदी नारे लगाए।

इन नेताओं ने किया नेतृत्व

प्रदर्शन में महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष एजाज अहमद, महानगर अध्यक्ष सचिन आनंद, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल पटेल, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्या बोले सपा नेता?

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें