News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

टेक्सटाइल इंस्पेक्टर ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,हथकरघा क्लस्टर सर्वे के बदले मांगी थी घूस, भ्रष्‍टाचार निवारण संगठन की तगड़ी कार्रवाई

टेक्सटाइल इंस्पेक्टर ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,हथकरघा क्लस्टर सर्वे के बदले मांगी थी घूस, भ्रष्‍टाचार निवारण संगठन की तगड़ी कार्रवाई


बरेली।
।योगी सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। ताजा मामला बरेली का है, जहां हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग कार्यालय में तैनात टेक्सटाइल इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

ग्राम भगवन्तापुर, जनपद बरेली के निवासी मुख्तार अहमद अंसारी ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को शिकायत दी थी कि उनके गांव में बुनकरों के लिए प्रस्तावित हथकरघा क्लस्टर सर्वे के बदले टेक्सटाइल इंस्पेक्टर ने उनसे ₹20,000 की घूस मांगी।

शिकायत की जांच के बाद भ्रष्‍टाचार निवारण संगठन बरेली मण्डल ने पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में एक ट्रैप टीम का गठन किया। 15 अप्रैल 2025 को निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने सरकारी कार्यालय परिसर में ही जाल बिछाया, और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की – उसे लोक सेवकों की उपस्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

कौन है आरोपी?

गिरफ्तार अधिकारी का नाम आदित्य प्रकाश, पुत्र स्व. नगीना राम है। वह लखनऊ के बड़ी जुगौली, गोमती नगर के निवासी हैं और वर्तमान में बरेली में वस्त्र निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

क्या हो रही है कार्रवाई?

आरोपी के विरुद्ध थाना बारादरी, जनपद बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें