News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रेमप्रसंग में बवाल: दोनों समुदाय के 17 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदम दर्ज

प्रेमप्रसंग में बवाल: दोनों समुदाय के 17 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदम दर्ज


बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात दो समुदायों के लोगों के बीच बवाल हो गया था। पुलिस ने उपद्रवियों को चिंहित कर दोनों समुदाय के 17 लोगों को नामजद कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सोमवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया है। पुलिस पहुंची तो एक पक्ष के अनिल, नेत्रपाल, सुमित, आशुतोष, पंकज, छोटे, भूटानी उर्फ जसपाल और इनके 25 अज्ञात साथी व दूसरे पक्ष के रफीक शाह, शफीक, इरशाद, वाजिद, नावेद, इरफान, चांद, मुजाहिद, छोटे और इनके 25 अज्ञात साथी आपस में उपद्रव कर रहे थे। पथराव कर एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमले कर रहे थे। बवाल से पीलीभीत रोड जाम हो गया था। बच्चे और महिलाएं चिल्ला रहे थे। आसपास की दुकानें बंद हो गई थीं। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा तो उपद्रवी रात का फायदा उठाकर भाग गए। रफीक, वाजिद, नावेद, सलमान और सबीना मौके पर घायल अवस्था में मिले। दूसरे पक्ष का अनिल घायल अवस्था में मिला। दोनों पक्ष के लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें