News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

आईपीएस अंशिका वर्मा को दिल्ली में मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, सीएम रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित

आईपीएस अंशिका वर्मा को दिल्ली में मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, सीएम रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित

 


बरेली। महिला दिवस से पहले आईपीएस एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नई दिल्ली में पांचवें वार्षिक ब्रिक्स सीसीआइवीई महिला शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंशिका वर्मा के काम पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही उनको सम्मानित भी किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में कई देशों से आईं महिला प्रतिनिधियों के बीच आईपीएस अंशिका वर्मा ने पुलिस के काम की चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने गोरखपुर व बरेली में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी और कहा कि महिलाएं किसी क्षेत्र में कमतर नहीं हैं। वह ठान लें तो हर चुनौती का सामना कर सकती हैं। बरेली लौटीं अंशिका वर्मा ने बताया कि ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित शिखर सम्मेलन में महिला दिवस मनाया गया। इसमें आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से प्रयागराज की निवासी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता पाई। इस समय वह बरेली में एसपी दक्षिणी के तौर पर कार्यरत हैं। महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसे मामलों में वह तत्परता से काम करने के लिए जानी जाती हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें