नारी एक शक्ति, एक प्रेरणा, एक उम्मीद है: एसडीएम निधि
बरेली। हर वर्ष 8 मार्च का दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है।
मीरगंज उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निधि डोडवाल ने बताया कि बेटियां बहुत सहासी होती हैं। बेटियों को कामयाब महिलाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का तरीका सीखना चाहिए। जब आप लक्ष्य की ओर बढ़ते है तो परिवार और समाज का साथ हर कदम पर मिलता है। बेटियां जो सपने देख रहीं हैं उनको पूरा करें। हर बेटी अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं उनको अपनी परिस्थितियों से संघर्ष करना सीखना होगा। परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। मनचाहा परिणाम जरूर मिलता है।
समाज की सोच बदलने के लिए महिलाओं को सशक्त होना होगा। इसके लिए शिक्षा और संस्कारों का समावेश जरूरी है। जागरूक न होने की वजह से तमाम महिलाएं संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित हैं। वहीं, संस्कारों के अभाव में वे सकारात्मक संदेश का प्रसार भी नहीं कर पा रहीं।
मैं महिला दिवस के अवसर पर हर महिला को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। महिलाओं के लिए मेरा एक ही संदेश है कि साहसी बनो, मजबूत बनो, आत्मविश्वास से लबरेज रहो, बड़े सपने देखो और उन्हें हासिल करने के लिए कोई कसर मत छोड़ो।
एक टिप्पणी भेजें