News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: अपहरण कर चलती कार में महिला को मारी गोली, सड़क पर फेंककर भागे बदमाश

Bareilly: अपहरण कर चलती कार में महिला को मारी गोली, सड़क पर फेंककर भागे बदमाश


बरेली। शनिवार को शहर में कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला का अपहरण कर लिया और चलती कार में उसको गोली मार दी। इसके बाद उसे गांधी उद्यान के पास सड़क पर फेंककर भाग गए। 

पीड़िता की पहचान वीर सावरकर नगर निवासी 45 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है, जो तलाकशुदा है। घटना उस समय हुई जब वह खुर्रम गोटिया स्थित 300 बेड हॉस्पिटल के पास किसी काम से गई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार काले रंग की कार में सवार लोगों ने जबरन महिला को कार में बैठाया और कुछ ही दूरी पर गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और महिला का हाल जाना। एसपी सिटी ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है, लेकिन फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें