News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बरेली: ईद-उल-फितर की तैयारियां पूरी, ईदगाह में 10:30 बजे अदा की जाएगी मुख्य नमाज

बरेली: ईद-उल-फितर की तैयारियां पूरी, ईदगाह में 10:30 बजे अदा की जाएगी मुख्य नमाज


बरेली।
  रमज़ान के पवित्र महीने के समापन के बाद अब शहरभर में ईद-उल-फितर की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चांद के दीदार के बाद यह त्योहार 31 मार्च या 1 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में नमाज के समय तय कर दिए गए हैं।

सबसे बड़ी नमाज बरेली के ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी, जहां हजारों की संख्या में नमाज अदा करने वाले लोग उमड़ेंगे। वहीं, शहर की सबसे पहली नमाज सुबह 6:30 बजे दरगाह वली मियां में होगी।

दरगाह आला हज़रत में 11 बजे होगी आखिरी नमाज

दरगाह आला हज़रत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिरी नमाज 11:00 बजे दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में अदा की जाएगी।

शहरभर में विभिन्न समय पर होंगी नमाजें

शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। कुछ प्रमुख स्थानों के समय इस प्रकार हैं: 6:30 बजे – रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद

7:00 बजे – कांकर टोला की नूरानी मस्जिद, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की हाशमिया मस्जिद

7:30 बजे – दरगाह ताजुशशरिया, कांकर टोला की छ: मीनारा मस्जिद

8:00 बजे – जसोली की पीराशाह मस्जिद, छीपी टोला की मीत वाली मस्जिद

9:00 बजे – सैलानी की हबीबिया रजविया मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद

9:30 बजे – किला की जामा मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली

10:00 बजे – सिविल लाइन्स की नौमहला मस्जिद

10:30 बजे – गुलाब नगर की मस्जिद दलेल खां

11:00 बजे – दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद की नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के नमाज अदा कर सकें।

ईद पर रहेगा उल्लास का माहौल

ईद-उल-फितर के मौके पर शहरभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है, लोग नए कपड़ों, सेवइयों और ईद की जरूरी खरीदारी में जुट गए हैं।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें