Pilibhit: नकली नोट छपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत चार आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत। पुलिस ने नकली नोट छपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। बरखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से काफी संख्या में सौ और दो सौ के जाली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं के रहने वाले हैं। मामले में बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रिजवान निवासी गांव दीपपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर, खलील अहमद निवासी ग्राम दातागंज थाना दातागंज बदायूं,अब्दुल सत्तार निवासी मोहल्ला नजरपुर कस्बा व थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर व फरियाद निवासी ग्राम भगवन्तापुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली करेंसी बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
गिरोह का सरगना अब्दुल सत्तार है। वह जनसेवा केंद्र चलाता है। आरोपी जनसेवा केंद्र में ही नकली नोट छापते थे। आरोपी एक साल से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। आरोपियों के मुताबिक कुछ लोगों को उनके धंधे का शक होने गया था। इस पर ये लोग वहां से सामान हटाकर दूसरी जगह रखने की फिराक में थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी काफी संख्या में नकली नोट बाजार में खपा चुके हैं।
एक टिप्पणी भेजें