Bareilly News: छिपकली गिरी मछली खाने से बिगड़ी पूरे परिवार की हालत, अस्पताल में भर्ती
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा में राज मिस्त्री के घर खाने में छिपकली गिरने से परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। बुधवार देर रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में सद्दाम ने बताया कि उनके भाई आबिद राज मिस्त्री हैं। बुधवार शाम को वह काम से लौटते वक्त मछली ले आए थे। रात में मछली बनाने के बाद परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया। करीब घंटे भर बाद परिजनों की हालत बिगड़ी तो देखा कि बची हुई मछली में छिपकली की पूंछ पड़ी है। इसके बाद 35 वर्षीय आबिद, उनकी पत्नी मरियम, 11 साल के बेटे आरिश व 14 साल की बेटी सोनम को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
सद्दाम ने बताया कि बारिश आने से बिजली चली गई थी। तब सोनम ने मोबाइल की लाइट में मछली पकाई थी। शायद उसी समय छपकली मछली में गिर गई होगी।
एक टिप्पणी भेजें