News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: भारी बारिश के चलते भोजीपुरा में कच्चा पुल बहा, कई गांवों का रास्ता बाधित

Bareilly News: भारी बारिश के चलते भोजीपुरा में कच्चा पुल बहा, कई गांवों का रास्ता बाधित


बरेली। बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। भोजीपुरा में बारिश की वजह से अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल बह गया है। पुल बह जाने से कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है। अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार और इंजीनियरों ने नदी पर कच्चा पुल बनाया था। बरसात में नदी के पानी का तेज बहाव पुल नहीं झेल सका और शुक्रवार सुबह बह गया। इससे दर्जनों गांव को आने जाने का रास्ता बंद हो गया। पुल बह जाने के बाद इसके पास लगे बिजली के खंभों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। करीब चार महीने पहले ही इंजीनियरों ने यह कच्चा पुल बनाया था। बताते हैं कि इस पुल के बराबर में एक नए पुल का और निर्माण किया जा रहा है। इसे भी पुल गिरने की वजह मानी जा रही है।

शहर में शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी मुश्किल हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक रुहेलखंड में येलो अलर्ट जारी किया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें