News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Election results: बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को हराया

Election results: बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को हराया


बरेली। सजातीय नेताओं और बिरादरी की नाराजगी के बावजूद अपनी सरलता, कार्यकर्ताओं की मेहनत, मोदी योगी का रोड शो, सभाएं और चुनावी मैनेजमेंट की वजह से भाजपा के बरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने विरोधियों को कड़ी मात दी है। बरेली की जनता ने छत्रपाल गंगवार को 567127 वोटों से नवाजा है। उन्होंने सपा प्रत्याशी प्रवीन सिंह ऐरन को लगभग 35000 वोटों हरा दिया है। जीत के बाद छत्रपाल गंगवार का समर्थकों ने स्वागत किया। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद वह भारत माता की जय, जय श्री राम की गूंज के बीच मतगणनास्थल से रवाना हुए। 

आपको बता दें कि भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार लगातार अपने प्रतिदिन दी सपा के प्रवीण सिंह ऐरन से बढ़त बनाए रहे। किसी भी चक्र में प्रवीण सिंह ऐरन छत्रपाल सिंह गंगवार को पछाड़ नहीं पाए। उनकी जीत पर उनके समर्थक मतगणना स्थल से जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बाहर निकले। शहर में काफी उत्साह के साथ लोगों ने जीत पर पटाखे फोड़े, खुशी मनाई। डीएम ने भाजपा के विजयी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

छत्रपाल सिंह गंगवार ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के संगठन के साथ कार्यकर्ता को दिया है। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने मतगणना के शुरुआत से ही लगभग 30 हजार वोटों से लीड ले रखी थी और यह सिलसिला अंत तक जारी रहा।

कार्यकर्ताओं ने छत्रपाल गंगवार की जीत पर बनाया जश्न

भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार की जीत पर उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। खबरों के मुताबिक छत्रपाल गंगवार के घर पहुंचने पर उनके कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाने के साथ आतिशबाजी की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उनके घर पहुंचें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें