News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: सपा प्रत्याशी ने एग्जिट पोल्स को बताया साजिश, बोले- बेईमानी हुई तो करेंगे आंदोलन

Bareilly News: सपा प्रत्याशी ने एग्जिट पोल्स को बताया साजिश, बोले- बेईमानी हुई तो करेंगे आंदोलन


मतगणना स्थल के बाहर रहेगी 20 हजार की भीड़

बरेली। मतगणना से पहले सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स को फर्जी बताया। कहा कि इसके पीछे बड़ी साजिश है ताकि भाजपा को बेईमानी करने का अवसर मिल सके। सपा प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली होने की आशंका जताई। प्रवीण सिंह ऐरन ने सोमवार दोपहर को शहर के एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता की। सपा प्रत्याशी ने कहा कि लोकतंत्र पर लगातार हमला हो रहा है। लोकतंत्र की जान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव उस पर गंभीर हमला दिखाई पड़ रहा है। हमें ऐसी जानकारी मिली है कि सारे एग्जिट पोल्स फर्जी हुए हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स प्रयोजित हैं। इससे भाजपा को बेईमानी करने का अवसर मिल सके। असली खेल यह है कि एग्जिट पोल्स के बहाने सिद्ध करना है। वह धांधली करेंगे। प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि एक बार रिटर्निंग अफसर की तरफ से प्रमाणपत्र दे दिया गया तो तीन साल कोर्ट में केस लड़ते रहिए। 

वहीं, पत्रकारों को पहले सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तैयार प्रेसनोट पढ़कर सुनाया। इसमें जिक्र था कि भाजपा ने साजिश करके अपने हक में एक्जिट पोल बनवा लिया है। यह प्रशासन पर दबाव बनाने की साजिश है। तर्क दिया है कि भाजपा की सभाओं में कुर्सियां खाली पड़ी थीं जबकि इंडिया गठबंधन की सभाओं में कार्यकर्ताओं ने जोश में बांस बल्ली तक उखाड़ दी थी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान भाजपा सरकार के इशारे पर कोई साजिश की गई तो हम लोहिया के अनुयायी अंबेडकर के संविधान की ताकत से आंदोलन को मजबूर होंगे। सपाइयों का साथ देने के लिए कम से कम बीस हजार लोग मतगणना स्थल के पास मौजूद रहेंगे ताकि जरूरत पर क्रांति का बिगुल बजा दिया जाए।

मोदी हैं तो बेईमानी भी मुमकिन है: ऐरन

सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन के अफसरों से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। अब भी अफसरों की नीयत पर भरोसा है पर उन्हें जानकारी है कि तीन-चार दिन से भाजपा हाईकमान ने स्थानीय अफसरों पर भी दबाव बना रखा है। इसलिए किसी भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता क्योंकि मोदी हैं तो बेईमानी भी मुमकिन हो सकती है। वह चाहते हैं कि अफसर अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनें और सच का साथ दें। ऐरन ने सवाल उठाया कि जीपीएस और लाइव लोकेशन के जमाने में मीडिया के कैमरे भी मतगणना क्षेत्र में सीमित कर दिए गए हैं। ऐसे में अगर किसी विपक्षी प्रत्याशी या एजेंट के साथ अन्याय हुआ तो जनता को उसकी जानकारी तत्काल नहीं पाएगी। ये तानाशाही जैसे हालात हैं।

यह रहे मौजूद

प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर रहमान,जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, बरेली लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, विधायक शहज़िल इस्लाम,पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, राजेश अग्रवाल,ज़िला महासचिव संजीव यादव, प्रदेश प्रवक्ता मोंटी शुक्ला, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, शिव प्रताप यादव, रविन्द्र यादव, मनोहर पटेल आदि प्रमुख सपा नेता मौजूद रहें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें