News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, घायल

Bareilly News: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, घायल


बरेली। संजयनगर के एक घर में घुसकर दो दबंगों ने फायरिंग कर दी। इससे घर में मौजूद महिला पेट में छर्रे लगने से घायल हो गई। महिला ने हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजयनगर में जोशी वाली गली की निवासी पिंकी शर्मा का उनके पति रवि शर्मा से 12 साल पहले तलाक हो चुका है। पिंकी के मुताबिक वह अकेली रहती हैं। एक साल पहले उन्होंने संजयनगर में प्लॉट लेकर मकान बनवाया था। इस दौरान हजियापुर निवासी क्रांति कश्यप की रेता-बजरी की दुकान से सामान खरीदा था तो उससे जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि शनिवार शाम चार बजे क्रांति अपने किसी साथी के साथ उनके घर आया। कुंडी खटकाई तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया। तब दोनों लोग अंदर आ गए। पिंकी ने बताया कि पहले उसने पानी मांगा। वह पानी लेने गईं तो ये लोग घर का सामान उठाने लगे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि क्रांति कश्यप ने अपने साथी से कहा कि यह कोई बात नहीं मानती है। गोली मारकर इसकी हत्या कर दो। इस पर क्रांति के दोस्त ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। वह भागीं पर कुछ छर्रे उनके पेट में लग गए।

तब जान से मार देने की धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। पुलिस ने पिंकी का मेडिकल परीक्षण कराकर क्रांति व उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें