News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: धार्मिक किताब के पन्ने जलाने का वीडियो वायरल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों समर्थक

Bareilly News: धार्मिक किताब के पन्ने जलाने का वीडियो वायरल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों समर्थक


बरेली। धार्मिक किताब के पन्ने जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि सैकड़ों समर्थक सड़क पर उतर आए। आक्रोशित भीड़ की जुबां पर धार्मिक किताब के पन्ने जलाने वाले को गिरफ्तार करने के नारे लग रहे थे। भीड़ नारे लगाकर बाकरगंज पुलिस चौकी पहुंच गई। लोगों का गुस्सा देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मामले को शांत करने के लिए आनना फानन में पुलिस ने ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार शाम को नमाज के लिए नमाजी मस्जिदों में जा रहे थे। नमाज पढ़ने के बाद जैसे शाम हुई फिजां की हवा बदल गई। बाकरगंज ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष खलील अहमद पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने धार्मिक किताब के पन्ने कचरे में डालकर जला दिया है। हंगामा तब मचा, जब धार्मिक किताब के पन्ने जलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना से आहत सैकड़ों लोग ईदगाह और बाकरगंज चौकी पहुंच गए। जहां उन्होंने अपने गुस्से का इजहार करते हुए खलील के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गई। जानकारों ने बताया कि ईदगाह कमेटी के कुछ पदाधिकारियों को बाहर किया गया था। वीडियो में कुछ लोग धार्मिक किताब के पन्ने जलाने के मामले को बकरीद के दौरान बता रहे हैं तो कुछ शुक्रवार का ही कह रहे हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किला इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कमेटी के चार लोग निकाले गए थे, जिनमें डा. सरताज भी शामिल थे। उसी को लेकर ये विवाद है। पांच तारीख को ही कूड़ा जलाया गया था, जिसका यह वीडियो है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ईदगाह कमेटी के बीच चंदे को लेकर भी बताया जा रहा विवाद

जैसे ही धार्मिक किताब के पन्ने जलाने का मामला उठा, सूचना पर किला इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर उन्होंने किसी तरह शांत किया। इसके बाद जब मामले की जानकारी की गई तो पता चला कि ईदगाह कमेटी के बीच गुल्लक में जमा चंदे को लेकर कुछ विवाद चल रहा है।

कर्बला में शहीद की जाती हैं पुरानी धार्मिक पुस्तक

बाकरगंज ईदगाह के बुजुर्ग के मुताबिक, जिस धार्मिक पुस्तक के पेज ख़राब या हो जाते हैं। उन्हें कर्बला में दफ्ना दिया जाता है। लेकिन खलील ने इन्हें दफनाने के बजाय आग लगा दी। यहां रहने वालों का कहना कुछ लोग मोहर्रम के मेले की वजह से जगह पर कब्जा करना चाहते हैं। इस वजह से यह विवाद खड़ा किया गया है।

बाकरगंज चौकी पर समर्थक एकजुट हुए

धार्मिक किताब के पन्ने जलाने के मामले में दो खानकाहों के समर्थक बाकरगंज चौकी पर एकजुट हुए। जमात रजा ए मुस्तफा के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह घटना अफसोसजनक है। इसमें माफीनामा कबूल नहीं होगा। तमाम खानकाहों की ओर से भी फोन आए हैं वो भी इस घटना पर अफसोस जता रहे हैं।

शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कानून व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी।

- सुशील घुले, एसएसपी, बरेली

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें