News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: अनुराग आर्य होंगे बरेली के नए एसएसपी, घुले सुशील चंद्रभान का तबादला

Bareilly News: अनुराग आर्य होंगे बरेली के नए एसएसपी, घुले सुशील चंद्रभान का तबादला


बरेली। उत्तर प्रदेश में आठ जिलों के आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। बरेली से एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान का लखनऊ तबादला हो गया है तो वहीं अब बरेली के नए कप्तान अनुराग आर्य होंगे। अनुराग आर्य तबादला से पहले आजमगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आपको बता दें की घुले सुशील चंद्रभान को एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है।

अनुराग आर्य एक तेजतर्रार ऑफिसर हैं। ये जहां तैनात होते है सुर्खियां बन जाती है। ये ऑफिसर हमेशा अपने एक्शन की वजह से चर्चा में रहते है। अनुराग आर्य जहां कार्यभार सम्भालते हैं उनकी वर्किंग स्टाइल सबसे अलग होती है। जो लोगों को पसंद भी आती है। श्री आर्य पद सम्भालते ही पहले अचानक से थानों के निरीक्षण के लिए निकल जाते हैं। माफिया के खिलाफ आईपीएस अनुराग आर्य की कड़े एक्शन को देखते हुये योगी सरकार ने उन पर फिर भरोसा जताया। 2013 बैच के नये आईपीएस को बरेली जैसे बड़े जिले की कमान सौंपी है। अब बरेली में भी माफियाओं की खैर नहीं है। अनुराग आर्य यूपी के बागपत जिले के छपरौली के निवासी हैं। इनका जन्म 10 दिसम्बर 1987 को हुआ। यह 2013 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। इनके माता और पिता दोनों ही डॉक्टर हैं।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें