News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: अश्लील हरकत करने के आरोप में ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bareilly: अश्लील हरकत करने के आरोप में ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बरेली। महिला ने ससुर से परेशान होकर घर छोड़ कर किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया। आरोप है ससुर पीछा कर किराए के कमरे पर आकर अश्लील हरकतें करते हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला साहूकारा निवासी सुरभि सिंह की शादी छह साल पहले प्रेमजीत सिंह के साथ हुई थी। दहेज न मिलने से शादी के बाद ससुर का व्यवहार ठीक नहीं था। उनका आरोप है कि ससुर उन पर बुरी नजर रखते थे। छेड़छाड़ करने पर उन्होंने घर छोड़ दिया। वह कस्बा में किराए के कमरे में रहती हैं। आरोप है ससुर उनका अभी भी पीछा कर रहे हैं। कमरे पर आकर अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करते हैं। सास से शिकायत करने पर भी कुछ नहीं हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सुरभि की तहरीर पर श्यामवीर निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें