News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: घर में घुसकर रेप की कोशिश, परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Bareilly News: घर में घुसकर रेप की कोशिश, परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल


बरेली (मीरगंज)। युवक रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ करते हैं। उसके घर में घुस कर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। किशोरी ने परेशान होकर स्कूल जाना बंद कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। क्षेत्र के गांव की किशोरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा है। रास्ते में आते-जाते समय गांव के युवक किशोरी से छेड़छाड़ करते हैं। छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया।

पिता का आरोप गत 15 मार्च को आरोपी साथी के साथ उनके घर में घुस गया। उसने उनकी पुत्री से अश्लील हरकतें कर रेप की कोशिश की। गत 23 अप्रैल को आरोपी दिन में 2.00 बजे उनके घर में दोबारा घुस गया। उसने पुत्री से कहा परिवार वाले तेरी शादी करना चाहते हैं। परिवार वालों को जिंदा जला देंगे। उन्होंने अश्लील हरकतें कर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट की। जिससे उसे चोटें लगीं। पिता ने कार्रवाई न होने पर मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सुरेश मौर्या, टिंकू, सुनील निवासी नंदगांव के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें