Bareilly News: देखिए यह है आंवला लोकसभा का विकास, मोबाइल-मोमबत्ती की रोशनी में करनी पड़ी जनसभा
Bareilly News: देखिए यह है आंवला लोकसभा का विकास, मोबाइल-मोमबत्ती की रोशनी में करनी पड़ी जनसभा
बरेली। जिले की आंवला लोकसभा में एक गांव में हो रही जनसभा के वीडियो ने हैरान कर दिया है।
यह जनसभा आंवला से बसपा प्रत्याशी आबिद अली की है, जहां प्रेमनगर गोटिया गांव में मंगलवार रात का बसपा प्रत्याशी की जनसभा थी। अंबेडकर पार्क पर गांव के लोगों ने रात में भीड़ जुटाई थी।लेकिन यहां बिजली की लाइट अंबेडकर प्रतिमा के पास लगी थी।
इस दौरान अचानक लाइट चली गई। इस दौरान जनसभा में अंधेरा पसर गया, जिसमें वहां मौजूद ग्रामीण और बसपा कार्यकर्ताओं ने मोबाइल की टार्च जलाई।बसपा प्रत्याशी आबिद अली वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं, सामने महिलाओं व ग्रामीणों की भीड़ लगी है।
जिसमें गांव के लोगों ने कहा कि कई कई घंटे गांव में बिजली की कटौती होती है। सबसे ज्यादा गर्मियों में परेशानी उठानी पड़ती है। आबिद अली ने कहा कि मैं आंवला का चेयरमैन हूं, आंवला नगर का विकास आकर देखना। भाजपा के 2 बार सांसद ने यहां कुछ नहीं कराया, विकास के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति हुई है। इस पर गांव वाले बोले भाजपा सांसद आए तो उन्हें भी अंधेरे में ही बैठाया जायेगा।प्रेमनगर गोटिया गांव की मंगलवार रात की इस जनसभा की वीडियो व फोटो में देख सकते हैं कि बसपा प्रत्याशी खड़े होकर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सामने जो लोग बैठे हैं वह अंधेरे में हैं, इस बीच कई युवक मोबाइल की टार्च जलाए हुए दिख रहे हैं, जहां पड़ोस का रहने वाला राकेश दुकान से मोमबत्ती लेकर आया, लेकिन उससे भी कामयाबी नहीं हुई, क्योंकि खुले में हवा चल रही थी।
एक टिप्पणी भेजें