News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Badaun News: चार साल की बच्ची से 70 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Badaun News: चार साल की बच्ची से 70 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार


बदायूं। उझानी कोतवाली इलाके में एक चार साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां 70 साल के बुजुर्ग ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। जानकारी होने पर बच्ची के परिजन भी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 7:30 बजे 70 वर्षीय टीकाराम बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी लोगों ने उसे देख लिया। मौके पर ही उसे पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी टीकाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हालांकि आरोपी खुद को निर्दोष बता रहा है लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते देखा था। इससे पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें