VIDEO: सपा के स्टार प्रचारक ने भाजपा प्रत्याशी को बताया लुटेरा
बरेली। बरेली लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के नामांकन से पहले नेहरू युवा केंद्र में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक और बहेड़ी से विधायक अताउर रहमान ने संबोधित करते हुए। भाजपा के प्रत्याशी और उनके भतीजे को बगैर नाम लिए लूटेरा बताया।
उन्होंने कहा कि बरेली के ईमानदार लोगों, बरेली के भोले-भाले लोगो, बरेली के शरीफ लोगों यह प्रत्याशी लुटेरा है और इसका भतीजा भी लुटेरा है।
बरेली लोकसभा का जो प्रत्याशी है, वह आपके बरेली लोकसभा का नहीं है। वह हमारे बहेड़ी का है मैंने अभी उसको चुनाव हराकर वहां से भागने का काम किया है। हिंदू, मुसलमान और सिख भाइयों ने सवा लाख वोट देकर मुझे जीतने का काम किया है। बहेड़ी की जनता ने इनको भगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं की अकल पर पत्थर पड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी बहेड़ी के एक ऐसे लुटेरों को बरेली लूटने का मौका देना चाहती है।
उन्होंने कहा कि बहेड़ी में ऐसी कोई जमीन नहीं बची जिस पर इनका कब्जा नहीं है। बहेड़ी कस्बे के चारों तरफ आप चले जाओ, शेरगढ़ में जो दुकाने, मार्केट बन रही हैं। वह भी इनका भतीजा बनवा रहा है। आज बहेड़ी के आसपास जितने भी इलाके में मार्केट बन रही है। वह इनका भतीजा कब्जा कर बनवा रहा है। दमखोदा ब्लॉक में भी कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर मार्केट बनवाने का काम किया। इस गांव में उत्तर साइड में बसंतपुर गांव की तरफ शमशान भूमि पर कब्जा कर कर राइस मील बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आपके बीच में ऐसा प्रत्याशी दिया है जिसे ना तो आपके शमशान को छोड़ा और ना ही कब्रिस्तान को छोड़ा।

एक टिप्पणी भेजें