जिसके अपहरण का मचा शोर वो अफीम तस्करी में पकड़ा गया रूपकिशोर
जिसके अपहरण का मचा शोर वो अफीम तस्करी में पकड़ा गया रूपकिशोर
बरेली। जिस रूपकिशोर के अपहरण का परिजनों ने शोर मचा रखा था। असल में उसका अपहरण नहीं हुआ था। उसको पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार फरीदपुर पुलिस ने अफीम तस्करी में रूपकिशोर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। वह पड़ोसी समर श्रीवास्तव की कार मांग कर ले गया था। पुलिस ने तीनों से 1.458 किलोग्राम अफीम, कार और स्कूटी बरामद की है।
किला के चौधरी तालाब के पास रहने वाली पुष्पा ने सोमवार को किला पुलिस को तहरीर देकर पति रूपकिशोर का अपहरण होने की आशंका जताई थी। वहीं दूसरी ओर फरीदपुर पुलिस ने रूपकिशोर, डिफेंस कॉलोनी निवासी अखिल विश्वकर्मा और आंवला के गांव देवकोला निवासी बबलू को गौसगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे झारखंड की एक महिला से अफीम खरीदकर जिले में बेचते हैं। एक अन्य आरोपी भी उनके साथ में काम करता है।
पुलिस महिला और दूसरे आरोपी को तलाश कर रही है। मंगलवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। रूपकिशोर पर अफीम और शराब तस्करी के तीन, अखिलेश पर अफीम, शराब तस्करी आर्म्स एक्ट के पांच व एक हत्या का मुकदमा दर्ज है, जबकि बबलू के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
एक टिप्पणी भेजें