News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Video: बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मेयर की कथित टिप्पणी पर संतोष गंगवार ने दिया जवाब

Video: बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मेयर की कथित टिप्पणी पर संतोष गंगवार ने दिया जवाब


बरेली। गुरुवार को मीरगंज विधानसभा में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। इस सम्मेलन में मीरगंज विधानसभा के सभी बूथ अध्य्क्ष उपस्थित रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार भी मौजूद थे। 


उन्होंने मेयर उमेश गौतम की कथित टिप्पणी के बाद मंच से उनका नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पार्टी में आना-जाना लगा रहता है। लेकिन यदि इस बीच में हम किसी साथी या पार्टी के किसी भी पदाधिकारी पर कोई भी टिप्पणी करते हैं तो उससे नुकसान किसका है यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा यह नुकसान आप अपने स्वयं का कर रहे हैं। साथ ही पार्टी का भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि कभी-कभी साथी ऐसी बयान बाजी कर जाते हैं जो भारतीय जनता पार्टी का पूरे प्रदेश में नुकसान करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमें किसी भी व्यक्ति या जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए उसका लाभ विपक्षी पार्टी उठा सकती है। उन्होंने कहा कि मेरा आपसे निवेदन है कि बोलते समय सोचे समझे कि हम किसके बारे में क्या बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है लेकिन हमें वर्ग विशेष या व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी से बचना चाहिए यह बहुत महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि हम किसी जाति या व्यक्ति के खिलाफ टिप्पणी करेंगे तो हम किसका नुकसान कर रहे हैं इसके बारे में विचार कर ले। उन्होंने कहा कि यदि किसी को मुझे शिकायत है तो वह मुझसे व्यक्तिगत मिलकर समाधान कर सकता है और यदि मुझे लगता है कि मेरी गलती है तो मैं उससे माफी भी मांग लूंगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें