ईद के दिन एक ही समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष, कई लोग घायल
बरेली। ईद के दिन एक समुदाय के दो पक्षों मे जमकर बवाल हो गया। लड़ाई के दौरान दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। हमले मे एक पक्ष के पिता सहित चार लड़के घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के कई लोग भी घायल हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आई, जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों का प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल किया रेफर कर दिया है। मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दियोरिया अब्दुल्लागंज का है। गुरुवार को ईद के दिन पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गांव के सलीम बेग के सबसे बड़े पुत्र दानिश बेग ने आरोप लगाया कि उनके भाई सोहिल बेग, खिजर बेग, अनीस बेग, अमन बेग, रमीम और पिता सलीम बेग को गांव के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य जीशान समेत एक दर्जन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार व लाठी डंडो से घेरकर पीटा।
हमला कर पांचों भाई और पिता बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र पंचायत सदस्य जीशान ने भी सलीम बेग व उनके पुत्रों पर जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पहले सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। गंभीर घायलों को बरेली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।

एक टिप्पणी भेजें