News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Pilibhit News: बूथ के अंदर पहुंच मोबाइल, वोट डालने का वीडियो वायरल

Pilibhit News: बूथ के अंदर पहुंच मोबाइल, वोट डालने का वीडियो वायरल

 Pilibhit News: बूथ के अंदर पहुंच मोबाइल, वोट डालने का वीडियो वायरल 


पीलीभीत। मतदान के दिन पीलीभीत जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वोट डालने गया इंसान भूत पर मोबाइल लेकर गया और उसने उसका वीडियो बनाया और वीडियो में वह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भगवत शरण गंगवार के पक्ष में मतदान करता दिखाई दे रहा है। मतदान के दिन बूथ पर मोबाइल ले जाने पर पूर्णतया पाबंदी लगाई गई थी। इसे लेकर सुरक्षा बलों को भी अलर्ट कर दिया गया था। अधिकारी भी बेहतर इंतजाम होने की बात करते रहे, लेकिन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर सवाल उठ गए। बूथ के अंदर ईवीएम और वीवी पैट के वोट डालते वक्त के फोटो भी दिख रहे थे। किसे वोट किया जा रहा है, यह भी उसमें दर्शाया जा रहा था। एक सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट की गई वीडियो से खलबली मची रही। सवाल ये है कि आखिर ये किस बूथ का था और आसानी से मोबाइल कैसे बूथ के भीतर चला गया। चूंकि वीडियो में इस बार के ही दस प्रत्याशी के नाम चेहरे दिखाई दे रहे हैं। जिससे यह तो साफ हो रहा है की वीडियो आज मतदान के दिन का ही है लेकिन वीडियो किस बूथ का है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें