Lok Sabha Election: पीलीभीत में दोपहर तक 38.49 फीसदी मतदान
Lok Sabha Election: पीलीभीत में दोपहर तक 38.49 फीसदी मतदान
बरेली/पीलीभीत। शुक्रवार को पीलीभीत जिले में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। लोकसभा क्षेत्र में करीब 18.31 लाख मतदाता हैं। इनमें 9.78 लाख से अधिक पुरुष और आठ लाख से अधिक महिला मतदाता हैं। सभी मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर पालिका परिसर के पिंक बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सेल्फी खिंचवाई। लोगों से मतदान की अपील भी की।
बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रिछा के प्राइमरी स्कूल में वोट मतदान किया। इसके बाद स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से मतदान की अपील की।
बहेड़ी के भुड़िया कालोनी, उतरसिया मोहलिया, मुड़िया मुकर्रमपुर, नदेली, फैजगंज कमाना, रतनगढ़ ,डंडिया शेरों वाली, खतौला, दैयाभोज गांव में बेहद धीमी गति से मतदान हो रहा है। ये सभी गांव उत्तराखंड बॉडर से लगे हुए हैं।
दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -37.98
बरखेड़ा -38.95
पुरनपुर -40.23
बीसलपुर -35.5
बहेड़ी - 39.72
कुल प्रतिशत -38.49
एक टिप्पणी भेजें