News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Loksabha election: आदित्य यादव की निजी तस्वीरें वायरल, सोशल मीडिया पर मचा सियासी घमासान

Loksabha election: आदित्य यादव की निजी तस्वीरें वायरल, सोशल मीडिया पर मचा सियासी घमासान


बदायूं। सपा प्रत्याशी और सपा महासचिव शिवपाल सिंहर यादव के बेटे आदित्य यादव की निजी जिंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक व्यक्ति ने सोमवार रात एक्स पर एक फोटो अपलोड कर लिखा है कि तस्वीरें असली हैं लेकिन 2012 की हैं। साथ में कमेंट किया नई हवा है, नई सपा है... जिस व्यक्ति ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं, वह भाजपा समर्थक बताया जा रहा है। 

दरअसल, आदित्य यादव की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें वह अपनी महिला मित्रों के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें किसी पार्टी के दौरान की बताई जा रही हैं। आदित्य की यह तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने फोटो एक दूसरे को शेयर भी किए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया का दौर भी शुरू हो गया है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

इन तस्वीरों को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने प्रेसवार्ता की। तस्वीरों से जुड़े सवाल के जवाब में आदित्य यादव ने कहा कि ये कॉलेज के दिनों की बहुत पुरानी व्यक्तिगत तस्वीरें हैं। अगर कोई इन तस्वीरों एक्स पर शेयर करता है तो ये उसके निम्न स्तर को दर्शाता है। कुछ लोग उनकी निजी जिंदगी में घुस रहे हैं, अगर उनको कुछ कहना है तो आधिकारिक तौर पर क्यों नहीं कहते। उन्होंने कहा कि यह जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। निजी जीवन में कौन क्या करता है, कैसे रहता है, ये किसी का विषय नहीं होना चाहिए। राजनीतिक तौर पर चीजों को देखना चाहिए, ऐसा वह सोचते हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें