News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Bareilly News: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान


बरेली। मढ़ीनाथ निवासी रिटायर्ड दरोगा रमेश शर्मा के 30 वर्षीय बेटे दीपक शर्मा ने सोमवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सुबह शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक दीपक ने प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ मायके नेकपुर में थी। परिवार के मुताबिक दो दिन पहले दीपक जब पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। वहां उसका विवाद हुआ था। पत्नी के दो भाइयों ने दीपक की पिटाई की थी। दीपक की मौत की सूचना पर जब उसकी पत्नी ससुराल आई तो दीपक के घरवालों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि वह दीपक के ससुरलवालों पर कानूनी कार्रवाई कराएंगे। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें