News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Lok Sabha Election: मुरादाबाद-रामपुर और पीलीभीत के कई बूथों पर मशीन खराब, मतदान हुआ प्रभावित

Lok Sabha Election: मुरादाबाद-रामपुर और पीलीभीत के कई बूथों पर मशीन खराब, मतदान हुआ प्रभावित


लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। आज 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

पीलीभीत के बीसलपुर के मनकापुर मतदान केंद्र पर ईवीएम के चालू न होने से आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ। इसके अलावा बीसलपुर के ही परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर ईवीएम के खराब होने से पौन घंटे मतदान बाधित रहा। पीलीभीत के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी है।

पीलीभीत से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार जितिन प्रसाद का कहना है कि आज यहां मतदान का दिन है और प्रधानमंत्री 400 सीटें पार करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे पीलीभीत की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।

मुरादाबाद के लाजपत नगर स्थित महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र के छह बूथों में से पांच पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था। बूथ संख्या 166 पर ईवीएम मशीन में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर माइक्रो ऑब्जर्वर भानु प्रताप सिंह ने दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कराई। मॉकपोल की कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित बूथ पर 7:42 बजे मतदान शुरू हो सका। रामपुर के बूथ संख्या 86 पर वोटिंग शुरू नहीं हुई। आधा घंटे के करीब मतदान प्रभावित रहा। मोहल्ला झंडा स्थित हामिद इंटर कॉलेज में मतदान प्रभावित होने के बाद डीएम और एसएसपी पहुंचे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें