बरेली में हज़ारों की भीड़ को सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने संबोधित किया
बरेली में हज़ारों की भीड़ को सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने संबोधित किया
बरेली : रविवार शाम सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बरेली के बिशप मंडल कॉलेज मैदान में हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार आप लोगों ने बनायी तो हम वायदा करते हैं किसानों की आय दोगुनी होगी और उनका कर्जा माफ होगा,
व्यापरियों का जीएसटी के नाम पर किया जाने वाला शोषण भी बंद कर दिया जाएगा l अग्निवीर जैसे पदों को निरस्त करके स्थायी नौकरियां नौजवानों की दी जायेंगी जिससे हमारे देश की सीमा की रक्षा पूर्ण रूप से हो सकेगी l मौजूदा सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशन में मिलावट हो रही है यदि हमारी सरकार बनीं तो राशन की गुणवत्ता, पौष्टिकता में सुधार किया जाएगा और मोबाइल डाटा फ्री में दिया जाएगा l
नौजवानों की परीक्षाओं में आय दिन होने वाले पेपर लीक बंद कर दिए जाएंगे l
बहीं 25 बरेली लोक सभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि उन्हें सभी जाति और समुदायों का वोट मिल रहा है चाहे वह दलित समाज हो कुर्मी समाज हो, ठाकुर समाज हो बनिया समाज हो पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग हमें सभी का बोट और सपोर्ट मिल रहा है हमारी जीत एक ऐतिहासिक जीत होगी l
दूसरी ओर शायर वसीम बरेलवी ने अपने शायराना अंदाज़ से लोगों का मन जीत लिया l
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने सभा में आये लोगों से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को भारी मतों से विजयी बनाने की विनम्र अपील की l हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे l
एक टिप्पणी भेजें