News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

ब्रिटेन में हत्या के दोषी भारतीय को 16 साल कैद:पूर्व प्रेमिका ने शादी से मना किया था, इंटरनेट पर सर्च किया हत्या का तरीका

ब्रिटेन में हत्या के दोषी भारतीय को 16 साल कैद:पूर्व प्रेमिका ने शादी से मना किया था, इंटरनेट पर सर्च किया हत्या का तरीका

 ब्रिटेन में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले भारतीय को 16 साल की सजा सुनाई गई है। 

ब्रिटेन में पति ने पत्नी के 224 टुकड़े किए: सालभर बाद खुलासा, पेट्स को माइक्रोवेव में भूना, सर्च किया- क्या मौत के बाद पत्नी सताएगी? ब्रिटेन में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसके 224 टुकड़े किए। मामला मार्च 2023 का है। हत्या के एक साल बाद 5 अप्रैल 2024 को मेटसन ने कोर्ट में जुर्म कबूल किया। ब्रिटिश मीडिया 'मेट्रो' के मुताबिक, निकोलस मेटसन (28) ने पत्नी हॉली ब्रेमली (26) की हत्या के बाद उसके बॉडी पार्ट्स कुछ दिन घर पर रखे।

हैदराबाद के रहने वाले 25 साल श्रीराम अम्बर्ला ने 2 साल पहले अपनी पूर्व प्रेमिका सोना बीजू की हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से पहले उसने गूगल पर सर्च किया था कि किसी शख्स को चाकू से तुरंत कैसे मारा जा सकता है। दरअसल, अम्बर्ला सोना से शादी करना चाहता था, लेकिन सोना ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद एक दिन अम्बर्ला उस रेस्तरां पहुंचा, जहां सोना काम करती थी। वहां उसने पूर्व प्रेमिका शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, वो फिर भी शादी के लिए नहीं मानी। सोना की हत्या का वीडियो रेस्तरां में लगे CCTV में कैद हो गया। इसमें दोषी अम्बर्ला के हाथ में चाकू दिख रहा है। सोना की हत्या का वीडियो रेस्तरां में लगे CCTV में कैद हो गया। इसमें दोषी अम्बर्ला के हाथ में चाकू दिख रहा है। 



रेस्तरां में चाकू से हमला किया सोना ने अम्बर्ला से कहा था कि वो उसके हिसाब से नहीं रह सकती। इसके बाद अम्बर्ला ने उसकी गर्दन पकड़ी और चाकू से कई बार हमला किया। सोना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 1 महीने तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। कोर्ट में सुनवाई के वक्त बताया गया कि सोना पर हमला करने से पहले अम्बर्ला ने गूगल पर सर्च किया था कि किसी शख्स को चाकू के जरिए आसानी से कैसे मारा जा सकता है? कैसे मारने पर व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाएगी? अगर कोई विदेश ब्रिटेन में किसी की हत्या कर दे तो क्या होता है? 2 साल के रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित किया कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, अम्बर्ला और सोना 2017 में एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप थे उनकी मुलाकात हैदराबाद कॉलेज में हुई थी।



 रिलेशनशिप के दौरान अम्बर्ला सोना के साथ गाली-गलौच करता था। वो अपनी बात मनवाने के लिए खुद को मारने की धमकी देता था। अम्बर्ला कई बार सोना के घर पहुंच जाता था और उसे शादी के लिए ब्लैकमेल करता था। इन सबसे परेशान होकर साल 2019 में सोना उससे अलग हो गई। 3 साल बाद 2022 में दोनों पढ़ाई के लिए लंदन आ गए। इस दौरान भी अम्बर्ला ने सोना का पीछा नहीं छोड़ा। वह अक्सर उस रेस्तरां में संपर्क करता था, जहां सोना जॉब करती थी। अम्बर्ला वहां से खाना ऑर्डर करता था, ताकि सोना उसे डिलीवर करने उसके घर जाए। हत्या के वक्त रेस्तरां में दूसरे कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने अम्बर्ला को रोकने की कोशिश की थी। हत्या के वक्त रेस्तरां में दूसरे कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने अम्बर्ला को रोकने की कोशिश की थी। ब्रेकअप के बाद पार्टी की बात से गुस्से में आया इसके कुछ हफ्तों बाद ही अम्बर्ला ने रेस्तरां में सोना की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने पुलिस को बताया कि सोना रेस्तरां में किसी से कह रही थी कि वो अम्बर्ला से ब्रेकअप होने पर पार्टी करना चाहती है। यह सुनकर उसे गुस्सा आ गया और उसने पूर्व प्रेमिका की हत्या कर दी।  ब्रिटेन में पति ने पत्नी के 224 टुकड़े किए: सालभर बाद खुलासा, पेट्स को माइक्रोवेव में भूना, सर्च किया- क्या मौत के बाद पत्नी सताएगी? ब्रिटेन में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसके 224 टुकड़े किए। मामला मार्च 2023 का है। हत्या के एक साल बाद 5 अप्रैल 2024 को मेटसन ने कोर्ट में जुर्म कबूल किया। ब्रिटिश मीडिया 'मेट्रो' के मुताबिक, निकोलस मेटसन (28) ने पत्नी हॉली ब्रेमली (26) की हत्या के बाद उसके बॉडी पार्ट्स कुछ दिन घर पर रखे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें