News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मदरसे में लगी भीषण आग, दो युवक बुरी तरह

मदरसे में लगी भीषण आग, दो युवक बुरी तरह

 BIG BREAKING: मदरसे में लगी भीषण आग, दो युवक बुरी तरह झुलसे, अफरा तफरी का माहौल

रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता।

समस्तीपुर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली वार्ड 42 के मदरसे में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आस-पास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सब कुछ जल कर खाक हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों और दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में आग बुझाने के क्रम में दो युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए पी एम सी एच पटना रेफर कर दिया गया। अगलगी की घटना का स्पष्ट कारण अभी नहीं पता चल पाया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें