News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

उजियारपुर की जनता के कारण गृह राज्य मंत्री बन देश का

उजियारपुर की जनता के कारण गृह राज्य मंत्री बन देश का

उजियारपुर की जनता के कारण गृह राज्य मंत्री बन देश का सेवा किया : नित्यानंद राय

रिपोर्ट: टी. वी. कुमार।

समस्तीपुर: उजियारपुर लोकसभा के हलई स्थित उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय के आवास एवं संसदीय कार्यालय पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एवं संचालन जदयू अध्यक्ष दुर्गेश राय एवं उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने किया। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं तीसरी बार सांसद उम्मीदवार बने नित्यानंद राय ने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों में गरीब, किसान, महिलाओं एवं युवाओं का सशक्तिकरण करने का काम किया गया। धारा 370, प्रवासी नागरिकता संसोधन, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, महिलाओं को सदन में 33 प्रतिशत का आरक्षण ने देश को नया दिशा दिया है। देश अब विश्व के मानचित्र पर शक्तिशाली बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नीतियों के कारण भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी राष्ट्र के कतार में आ गया है, 2027 तो भारत विकसित राष्ट्र बनेगा यह मोदी की गारंटी है। नित्यानंद राय में उजियारपुर की जनता जनार्दन से कहा कि 2014 में आपके वोट से सांसद बना तो बिहार भाजपा का अध्यक्ष बन संगठन का सेवा किया। 2019 में पुनः आपने मुझे अपना सेवक बनाया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाकर देश सेवा करने का अवसर दिया, आज मैं जो भी हूँ वह उजियारपुर के महान जनता का आशीर्वाद है। राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर  ने कहा कि नित्यानंद राय ने उजियारपुर का नाम देश मे रौशन करने का काम किया है, और उजियारपुर के विकास में नित्यानंद राय का विशेष योगदान है, रामनाथ ठाकुर ने उजियारपुर के एनडीए कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार नारे को बुलंद करने हेतु नित्यानंद राय को पांच लाख से ऊपर की जीत दिलाने हेतु बुथ पर काम करें। लोजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 

सभा को अन्य सम्बोधित करने वालों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिनोद चौधरी, हम जिलाध्यक्ष केदार चौधरी, हाजीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण चौधरी, विधायक राजेश सिंह, अवधेश सिंह, वीरेंद्र पासवान, पातेपुर विधायक लखिन्द्र पासवान, संजय सिंह, पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी, पूर्व उम्मीदवार अनन्त कुशवाहा, सुरेश राय, लोकसभा प्रभारी सुशील चौधरी, लोकसभा संयोजक राम सुमरन सिंह, प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, प्रेम दास, कौशल पांडेय, सत्यवन्त चौधरी, शशिधर झा, जिला मंत्री वीरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष अमित सिंह, सुजीत भस्कर पटेल, जगदेव राम, अमरेंद्र पांडेय, सुनील चौधरी, अमन परासर, रामाकांत राय, मनोरंजन मोदीन, मनोज सिंह, प्रिंस सैनी, मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी, वीरू झा, धर्मबीर कुंबर, हरेंद्र ठाकुर इत्यादि रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें