News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बीजेपी के झूठे वादों से अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही जनता: प्रवीण सिंह ऐरन

बीजेपी के झूठे वादों से अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही जनता: प्रवीण सिंह ऐरन

 बीजेपी के झूठे वादों से अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही जनता: प्रवीण सिंह ऐरन



बरेली। बरेली लोकसभा से पूर्व सांसद व सपा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है। इस बार जनता बरेली के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व रोजगार को बेहतर बनाने के लिए हमे भारी मतों से विजयी बनाएगी  और इस बार बरेली में बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने कहा जनता बीजेपी के झूठे वादों से अपने आपको छला हुआ महसूस कर रही है और मौजूदा सरकार में महंगाई की मार से त्रस्त है जिसको लेकर जनता में सरकार के प्रति गुस्सा है, प्रवीण सिंह ऐरन ने बरेली लोकसभा क्षेत्र के भोजीपुरा विधानसभा  के व्यौंधा, वसुधरन, रहपुरा तकिया, खाता कमालपुर, इटौआ, शरिफ नगर, रोहिली, गनु नगला, सिसौना, गह लूइया, कुंवरपुर, जशनपुर, मोहम्मदपुर, शेरगढ के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी जनसंपर्क एवं गहलुइया बाजार में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनको फूल-माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

जनसंपर्क के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से भगवत सरन गंगवार, शिव चरण कश्यप, शानू बेग, हुकुम सिहं, रेहान रजा, गजराज (प्रधान), रामपाल मौर्या, अंशुल गुप्ता, रामनिवास मिश्रा, लीलाधर राजपूत, बालकराम राजपूत, ओमवीर, तेजराम दिवाकर आदि पदाधिकारी, नेता,कार्यकता आदि लोग मौजूद रहे।

वहीं, दूसरी ओर विधानसभा भोजीपुरा में विभिन्न गांव के जिम्मेदार कश्यप समाज के लगभग 200 लोगों ने बीजेपी और बसपा छोडकर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के नेतृत्व में  समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें मुख्य रूप से हर प्रसाद कश्यप, वेदप्रकाश कश्यप, नन्हें लाल कश्यप, दाताराम कश्यप, हुकुम सिहं कश्यप, वीरेन्द्र कश्यप, ओमकार कश्यप, रवि कश्यप, महेन्द्र पाल कश्यप, पिटू कश्यप, भगवानदास कश्यप, छोटे लाल कश्यप, धर्मवीर कश्यप, यशपाल कश्यप, रामपाल कश्यप, हरपाल कश्यप, दीप चन्द्र कश्यप, वीरपाल कश्यप, टीकाराम कश्यप् आदि लोगों समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें