News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शादी समारोह से लौट रही युवती को उठा ले गया पड़ोसी, खाली मकान में किया दुष्कर्म

शादी समारोह से लौट रही युवती को उठा ले गया पड़ोसी, खाली मकान में किया दुष्कर्म

 शादी समारोह से लौट रही युवती को उठा ले गया पड़ोसी, खाली मकान में किया दुष्कर्म



बरेली। सिरौली क्षेत्र में एक युवती के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 24 अप्रैल की रात उनकी 18 वर्षीय बेटी पड़ोस में भतीजे के घर शादी समारोह में गई थी। रात 11 बजे वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बैठे पड़ोस के युवक ने बेटी को पकड़ लिया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे उठाकर खाली घर में ले गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे कहीं बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा। इससे डरी सहमी बेटी चुपचाप घर आई। उसे गुमशुम देखकर मां ने कारण पूछा तब उसने रोते हुए सारी बात बताई। इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें