News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आज बहेड़ी रामलीला मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आज बहेड़ी रामलीला मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित

 मुख्यमंत्री योगी आज बहेड़ी रामलीला मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित



बरेली। पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। हेलीपैड बनाने के लिए चिह्नित जगह भी देखी। कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के लिए कहा। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मियों के साथ भी उन्होंने बैठक की। कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए। सभी से अपनी तैनाती वाली जगह पर तय समय पर पहुंचने को कहा। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, सीओ अरुण कुमार सिंह व कोतवाल प्रवीण कुमार सोलंकी भी मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें