News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रशासन ने बिना अनुमति कटवाए हरे पेड़, वन विभाग ने रुकवाया

प्रशासन ने बिना अनुमति कटवाए हरे पेड़, वन विभाग ने रुकवाया

 प्रशासन ने बिना अनुमति कटवाए हरे पेड़, वन विभाग ने रुकवाया

बरेली। आंवला में प्रधानमंत्री की संभावित जनसभा को लेकर प्रशासन ने बिना अनुमति के ही हरे पेड़ों पर आरी चलवा दी। सूचना मिलने पर वन विभाग ने पेड़ों के कटान को रुकवा दिया है। अब अफसर मामले को दबाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री की बरेली में जनसभा की संभावना को लेकर अधिकारियों ने स्थल की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में हेलिपैड और जनसभा के लिए आंवला के थाना भमोरा के गांव आलमपुर में सोमवार को निरीक्षण किया गया था। मंगलवार को वहां हरे पेड़ों का कटान शुरू कर दिया गया। काफी संख्या में पेड़ काट दिए गए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और काम रुकवा दिया।

एसडीएम नहने राम ने पेड़ों के कटान संबंधी सूचना को भ्रामक बताया था। रेंजर व बीडीओ भगवान दास ने मंगलवार को झाड़ियों की सफाई कराने की बात कही थी। बुधवार को बीडीओ ने चुप्पी साध ली। रेंजर शीशपाल सिंह बिष्ट ने बुधवार को निरीक्षण के बाद निगरानी के लिए चौकीदारों को लगा दिया है।


प्रधानमंत्री की जनसभा के संबंध में बीडीओ भगवानदास ने झाड़ियों को साफ कराया गया था। कुछ छोटे पेड़ भी काटे गए हैं। इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। गांव में चौकीदारों की तैनाती कर दी गई है। ज्यादा पेड़ों का कटान नहीं हुआ है। कुछ पेड़ सूख चुके थे। शायद ग्रामीणों ने ईंधन के रूम में इस्तेमाल के लिए उनको काट लिया होगा। - शीशपाल सिंह बिष्ट, रेंजर

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें