News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बंद पड़ी रबर फैक्टरी के गेट पर वसूली का नोटिस चस्पा

बंद पड़ी रबर फैक्टरी के गेट पर वसूली का नोटिस चस्पा

  बंद पड़ी रबर फैक्टरी के गेट पर वसूली का नोटिस चस्पा

बरेली। 24 वर्षों से बंद पड़ी फैक्टरी के गेट पर बीते दिनों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से वसूली का नोटिस चस्पा किए जाने से कर्मचारी असमंजस में हैं। बुधवार को फैक्टरी परिसर में कर्मचारियों की बैठक हुई। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में विचाराधीन मालिकाना हक के मामले में कोई फैसला आने से पहले इस नोटिस पर आपत्ति जताई। कर्मचारी नेता अशोक मिश्र के मुताबिक नौ मार्च को 1,32,63,276 रुपये वसूली का नोटिस सिंथेटिक एंड केमिकल्स लिमिटेड फतेहगंज पश्चिमी के नाम से चस्पा किया गया है। इस पर न्यायालय सहायक कलक्टर प्रथम श्रेणी तहसीलदार मीरगंज की मुहर है। इससे सवैतनिक अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों और नेताओं में खलबली मच गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में है तो भविष्य निधि संगठन की आरसी का क्लेम वहीं दाखिल करना चाहिए। फैक्टरी के गेट पर इसे चस्पा करने का कोई औचित्य नहीं। आशंका जताई कि जिला प्रशासन और शासन कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। अगर प्रशासन जल्द कोई निर्णय नहीं लेगा तो कर्मचारी उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस दौरान गजेंद्र सिंह, राम प्रसाद, हैदर नवी, फैयाज खां अन्य मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें