विपक्ष पर बरसे पीएम, कहा- सारी दुनिया में बज रहा देश का डंका
पीएम पश्चिमी यूपी से ही पूरे देश में गरमा रहे सियासी, सीएम योगी समेत कई दिग्गज मंच पर मौजूद
रैली के दौरान बड़ा हादसा होने से टल
सहारनपुर। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर भी 11:30 पर सहारनपुर पहुंचे। पीएम मोदी जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए। उनके साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद हैं।
पीएम मोदी ने राम राम से मंच पर पहुंचकर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में देश का डंका बज रहा है।
हमारा स्थान मां शक्ति का स्थान है। इंडी अलायन्स के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।, क्या कोई शक्ति को खतम कर सकता है क्या। जिन जिन लोगों ने शक्ति को खतम करने का काम किया है, वो इतिहास में दर्ज है। याद कीजिए 2014 के वो दिन, इस समय देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा था।
मैंने उस समय गारंटी दी थी की देश झुकने नहीं दूंगा। हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद किजिए तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नम्बर की ताकत बना दिया है। आज भारत की तस्वीर विकसित देश की बना दी है। पूरे वर्ल्ड में देश का डंका बज रहा है। सहारनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।
वहीं योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीति दल भाजपा का स्थापना दिवस भी है। प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं। हमारे लिए संगठन ही सेवा है। कोरोना काल में भाजपा ने लोगोंको बचाने का कार्य किया था। आज कार्यकर्ता मोदी जी के विजन को उतारने का कार्य कर रहा है । सहारनपुर से ही शुरूवात होती है। हमनें बदलते भरता को देखा हैं। आज भारत वर्ल्ड क्लास इंफास्ट्राकचर के लिए जाना जा रहा है। कोरोना प्रबंधन सरकार ने किया।
बस में करंट उतरते ही फैली दहशत
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सम्मिलित होने आते करीब पांच दर्जन कार्यकर्ताओं की जान पर उस समय बन आई जब बस में करंट फैल गया। यह हादसा उस समय हुआ जब गांव चमारी खेड़ा में घुसते ही सड़क पर नीचे तक लटक रहे विद्युत तार बस में फंस गए और करंट फैल गया। कार्यकर्ताओं को करंट के जोरदार झटके लगे। बाद में विद्युत तार टूट जाने से विद्युत सप्लाई बंद होने पर उनकी जान बच गई।
करंट के झटके लगने के बाद कार्यकर्ता करमचंद, रवि कुमार, कुलदीप, राजबल, रविंद्र आदि का कहना था कि एक बार तो लगा कि शायद वह बच नहीं पाएंगे। मगर यह ऊपर वाले की कृपा रही कि विद्युत तार टूट जाने से बस में प्रवाहित करंट समाप्त हो गया और उनकी जान बच गई।
एक टिप्पणी भेजें