News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बदायूं में सपा विधायक की पत्नी और बहन भाजपा में शामिल

बदायूं में सपा विधायक की पत्नी और बहन भाजपा में शामिल

 

बदायूं में सपा विधायक की पत्नी और बहन भाजपा में शामिल

बदायूं। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य की पत्नी सुषमा मौर्य और बहन मधु चंद्रा भाजपा में शामिल हो गई हैं। दोनों ने शनिवार सुबह 10 बजे लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली। इनके साथ जिले के कुछ सपा नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी। उनकी पत्नी सुषमा मौर्य बिल्सी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं बहन मधु चंद्रा जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। दोनों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। सपा विधायक को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

बदायूं जिले के कुछ और महत्वपूर्ण लोग भाजपा में  शामिल हुए हैं उनमें सपा के पूर्व विधायक योगेंद्र गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू के पुत्र आशीष गर्ग, सपा की बिसौली विधानसभा क्षेत्र ईकाई के अध्यक्ष मनोहर सिंह यादव, सपा के जिला सचिव बेचे सिंह ठाकुर, इस्लामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख आर्येंद्र कुमार हैं। ये लोग भी भाजपाई हो गए हैं। जब से लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू हुआ है, तभी राजनीतिक हलकों में यही सवाल उठ रहे हैं कि बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य अबकी बार किसका चुनाव प्रचार करेंगे। अभी तक न तो वह भाजपा के साथ दिखे हैं और न ही सपा के मंच पर नजर आए हैं। इस सवाल पर जब अमर उजाला ने आशुतोष मौर्य से फोन पर बात की तो उन्होंने बस यही कहा कि अभी वह बाहर हैं। लौटने के बाद बात करेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें