News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

चुनाव में लगी पुलिस, चौकी में मारपीट का वीडियो वायरल

चुनाव में लगी पुलिस, चौकी में मारपीट का वीडियो वायरल

 चुनाव में लगी पुलिस, चौकी में मारपीट का वीडियो वायरल



बरेली। बुधवार आधी रात में चौकी चौराहा पुलिस चौकी में दो पक्षों में मारपीट हुई। यह नजारा देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर भी आश्चर्य में पड़ गए। बाद में सीओ प्रथम चौकी पहुंचे। दोनों पक्ष के कुछ लोगों को कोतवाली ले गए। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बटलर प्लाजा के पास कुछ लड़के आइसक्रीम का ठेला लगाते हैं। रात 12 बजे करीब ग्राहकों को बुलाने को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। फिर ये लोग एक-दूसरे को पीटते हुए खींचकर पुलिस चौकी के अंदर ले गए। वहां भी मारपीट जारी हुई। बताया जाता है कि चौकी का अधिकतर स्टाफ चुनाव और सुरक्षा ड्यूटी में बहेड़ी और पीलीभीत के लिए रवाना हो गया है। यहां जिन होमगार्ड जवानों की तैनाती थी, वे भी उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। इस वजह से हंगामा कर रहे लोग चौकी में ही एक-दूसरे को मारने पीटने लगे। इस दौरान चौकी के बाहर भी भीड़ जुट गई। पुलिस विहीन चौकी में हो रही मारपीट और हंगामे का लोगों ने वीडियो बना लिया।

सूचना पर सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुुंचे। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस इन्हें कोतवाली ले जाने लगी तो समुदाय विशेष के लोग सीओ पर ही दबाव बनाने लगे। हालांकि, सीओ ने किसी की नहीं सुनी और आरोपियों को कोतवाली ले गए।

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात पर मारपीट हुई, इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्ष के कुछ लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है, इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें