Bareilly News: आंवला लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने दाखिल किया नामांकन
बरेली। भाजपा, सपा के बाद शुक्रवार को आंवला लोकसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार आबिद अली ने अपना पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि है। जिसके बाद पर्चा दाखिल करने का काम थम जाएगा। उसके बाद पर्चो की जांच के बाद नाम वापसी और उसके बाद सात मई को बरेली की जनता इस महापर्व के दिन मतदान करेगी। आंवला सीट से बसपा उम्मीदवार आबिद अली ने बताया कि वह जनता की समस्याओं को देखते हुए मैदान में उतरे हैं। भाजपा ने उनके क्षेत्र को नकारा है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। वहीं उन्होंने सपा उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह महमान हैं। उन्हें कोई नहीं जानता। इससे पहले उनके क्षेत्र से आंवला लोकसभा उम्मीदवार रूची वीरा को मैदान में उतारा था जो उसके बाद एक बार भी आंवला लौट कर नहीं आईं। नीरज मौर्या भी रूची वीरा के भाई हैं।
पूर्व महापौर सुप्रिया ने भी दाखिल किया नामांकन
वहीं पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने भी निर्दलीय अपना पर्चा दाखिल किया। सपा कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार प्रवीण सिंह की पत्नी सुप्रीया ऐरन ने पर्चा दाखिल करने के बाद बताया कि वह वह डमी कैंटिडेट के रूप में मैदान उतरी हैं। अगर किसी कारण प्रवीण सिंह ऐरन का पर्चा खारिज होता है तो वह चुनाव लड़ सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें