रामपुर: हमजा मियां भाजपा में शामिल
रामपुर। अपना दल के वरिष्ठ नेता हमजा मियां भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह रामपुर के नवाब परिवार से आते हैं। उनके पिताजी नवेद मियां बीएसपी सरकार में मंत्री रहे। उनकी दादी लोकसभा सदस्य रही हैं। राजनीतिक परिवार से आने वाले हमजा मियां 2022 में अपना दल के टिकट से स्वार विधानसभा चुनाव लड़े थे। उन्होंने पार्टी की रीति नीति देखते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
आपको बता दें कि 19 मार्च 1990 को जन्मे नवाबजादा हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां ने इंग्लैंड में उच्च शिक्षा हासिल की है। बीए आनर्स के बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की है। पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि शुरू से ही हमजा मियां को राजनीति में रुचि रही है। वह विदेश में अपनी शिक्षा के दौरान भी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं।
इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जिला अध्यक्ष हंसराज जाटव, जिला प्रभारी राजा वर्मा, चुनाव प्रभारी हरि सिंह ढिल्लों, सह प्रभारी मंजू दिलेर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें