News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: रेल लाइन के किनारे लगे खंभे से पतंग पकड़ने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए दो बच्चे, मौत

Bareilly News: रेल लाइन के किनारे लगे खंभे से पतंग पकड़ने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए दो बच्चे, मौत


बरेली। रविवार को सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर अटरिया और थाना किला क्षेत्र के गाँव मिलक रोठा के बीच रेलवे के खम्भे पर अटकी पतंग को पकडने के लालच में दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने जैसे ही थाना सीबीगंज पुलिस को दी, थाना सीबीगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों ही बच्चों के शव की शिनाख्त कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम सात बजे के आसपास थाना सीबीगंज पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के महेशपुर अटरिया और थाना किला क्षेत्र के रोठा मिलक गाँव के बीच से गुजर रही रेल लाइन पर लगे खम्भे से पतंग पकड़ने के चक्कर में दो बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद थाना सीबीगंज के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए और इस घटना में मृत दोनों ही बच्चों की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक बच्चों की पहचान फैज पुत्र फय्याज आयु 12 वर्ष निवासी ग्राम परसौना थाना कैन्ट जो अपनी ननिहाल ग्राम मिलक रोठा थाना किला में अपने नाना अनवार पुत्र छोटे खां के घर पर रह रहा था तथा दूसरे बच्चे की पहचान साजिद पुत्र मजले आयु 8 वर्ष निवासी ग्राम महेशपुर थाना सीबीगंज के रूप में हुई है। दोनों ही बच्चों के परिवार को सूचित कर दिया गया। परिजनो के मौके पर पहुँचने के बाद मृतको के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें