नवाबगंज क्षेत्र में किया भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने जनसंपर्क
बरेली। मंगलवार को बरेली लोकसभा की नवाबगंज विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार व विधायक डॉ एमपी आर्य ने किया। नवाबगंज नगर में जन सम्पर्क किया।
इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान के साथ महिलाओं बुजुर्गों सभी का ध्यान रख रही है, हमारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।
देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर लोकसभा में 400 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। क्योंकि हमारे पास कार्यकर्ताओं की अथाह शक्ति है और जनता अपना आशीर्वाद देने को तैयार है। जनता के आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा की जीत सुनिश्चित है। विधायक डॉ एमपी आर्य ने कहा कि इस बार यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करके तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एक साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और अपने प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को भारी मतों से जिताने का काम करें।
इस अवसर पर वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, नगर पालिका अध्य्क्ष प्रतिनिधि नीरेंद्र सिंह राठौर, रविन्द्र सिंह राठौर, कुंवर सुभाष पटेल, वीरपाल गंगवार, विधानसभा प्रवासी मेघनाथ सिंह कठेरिया, विधानसभा संयोजक रवि गंगवार, विधानसभा प्रभारी अरविंद गौतम, विशाल गंगवार, आशुतोष गंगवार, अभय चौहान, मंडल अध्यक्ष शशी कपूर, सरजू गंगवार, केशव गुप्ता, राजीव गंगवार, रिंकू अवस्थी, भुवनेश गंगवार, लेखराज गंगवार, भुजेन्द्र गंगवार, विनोद गुप्ता, प्रदीप सूरी, अरविंद गौतम, डॉ मीनाक्षी गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें