News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

रोजेदार करते रहे इंतजार नहीं दिखा चांद, अब 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

रोजेदार करते रहे इंतजार नहीं दिखा चांद, अब 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद


लखनऊ। ईद का चांद मंगलवार को नहीं दिखाई दिया। ईद उल फित्र अब गुरुवार को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मंगलवार को इस्लामिक माह शवाल का चांद न होने का एलान किया। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार अब गुरुवार को मनाया जाएगा। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी शवाल (ईद) का चांद न होने का एलान किया। मौलाना ने कहा कि 11 अप्रैल को शवाल की पहली तारीख होगी। इसके अलावा इदारा शरइया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगी मही ने भी ईद का चांद न होने का एलान किया है।


रमजान उल मुबारक में रोजे रख कर इबादत में गुजार कर रोजेदारों ने अल्लाह की रहमत हासिल करने और अपने गुनाहों की माफी के लिये दुआ की। पूरा एक महीने रोजे रखकर इबादत में गुजारने के बाद अब रोजेदारों को ईद का इंतजार है। ईद का चांद देखने की उलमा की अपील पर शाम को मगरिब की नमाज के बाद रोजेदारों की निगाहें चांद के दीदार को बेकरार रहीं। हर कोई आसमान में टकटकी लगाये चांद की एक झलक पाने का इंतजार करता रहा लेकिन उनका इंतजार खत्म नहीं हुआ। शाम को सुन्नी व शिया उलमा ने ईद का चांद न दिखने का एलान किया। ईद का चांद न होने पर रोजेदार मायूस जरूर हुये लेकिन उन्हें इस बात की खुशी ज्यादा थी कि उन्हें एक दिन और इबादत करने और रोजा रखने का मौका मिला है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें