News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

छत्रपाल गंगवार ने किया ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ संवाद

छत्रपाल गंगवार ने किया ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ संवाद

छत्रपाल गंगवार ने किया ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ संवाद 



बरेली। रविवार को बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने नवाबगंज विधानसभा के समस्त ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में सहभागी होकर उनसे सार्थक संवाद किया।

छत्रपाल सिंह गंगवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण भारत के विकास में हमारे ग्राम मुखियाओं का योगदान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत में विकास की यात्रा अनवरत जारी रखने के लिए उपस्थित सम्मानित लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया। जिसके लिए उन्होंने सभी का हृदय से आभार और विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।

जनसंपर्क के अंतर्गत बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने नवाबगंज विधानसभा के ग्राम  वरखन, अघकटा रब्बानी बेगम, क्ंदमन, सूरजपुर परौरियां, कटैया आ्माराम, कुंवरपुर करीम जान, परतीतपूर, अटंगा चादपुर, वीरमपुर, भदपुरा, सिठौरा, नवदिया, सिलरा, जरपा, नौगांवा भगबंतपुर, बिहारीपुर आदि ग्रामो में जनसंपर्क कर जन समर्थन मांगा। उन्होंने नुकड़सभा व जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान के साथ महिलाओं, बुजुर्गों सभी का ध्यान रख रही है, उन्होंने बताया कि हमारी सभी योजनाएं अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। इन दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रवाद का चुनाव है। अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद करते हुए क्षेत्र वासियो से सात मई को कमल के फूल का बटन दबाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, रविन्द्र सिंह राठौर, डॉ. आशुतोष गंगवार, रविशंकर गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, लाल बहादुर, रामप्रताप, वीरपाल गंगवार, मंडल अध्य्क्ष रिंकू अवस्थी, राजीव गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें