Bareilly News: पत्रकारिता को लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता : रमेश
Bareilly News: पत्रकारिता को लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता : रमेश
बरेली। बरेली कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में पीजी फॉर्म का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका विषय पत्रकारिता का निजीकरण होना चाहिए अथवा नही, यह रहा। विद्यार्थियों ने पत्रकारिता और भ्रष्टाचार पर नाट्य प्रस्तुति दी इसके बाद विद्यार्थी विनोद प्रताप सिंह एवं सूची गुप्ता ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया इसके बाद विमल प्रताप एवं अफसार खान ने भाषण प्रस्तुत किया। मुख्य वक्त प्रोफेसर वंदना शर्मा ने पत्रकारिता पर चर्चा की तथा मुख्य अतिथि पोषित पाठ्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर अनुराग मोहन ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की, विभाग प्रभारी डॉक्टर रमेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करने के बाद भी विभाग से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
डॉक्टर रमेश त्रिपाठी ने कहा पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य जनता को दुनिया के बारे में सटीक, समय पर जानकारी प्रदान करना है। पत्रकार अपने दर्शकों को उस बारे में रिपोर्ट करके सूचित करते हैं जो उनके लिए सबसे अधिक प्रासंगिक है। पत्रकारिता को लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ भी कहा जाता है।
इस दौरान शिक्षक सचिन शंखधार, करिश्मा, डॉक्टर हिना महेश्वरी, पारुल , श्रेया, नेहा, अर्चना, प्रवीन सक्सेना, हर्ष आदि छात्र उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें