News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मस्जिदों ने ईद की नमाज का वक्त किया घोषित, कब कहा होगी नमाज

मस्जिदों ने ईद की नमाज का वक्त किया घोषित, कब कहा होगी नमाज

 मस्जिदों ने ईद की नमाज का वक्त किया घोषित, कब कहा होगी नमाज 


बरेली। ईदगाह समेत सभी प्रमुख दरगाहों, ख़ानकाहों व मस्जिदों की इंतेजामिया कमेटी ने ईद की नमाज का समय घोषित कर दिया है। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी। यहां करीब 30 हजार लोग एक साथ ईद की नमाज अदा करेंगे। कुछ मस्जिदों में दो शिफ्टों में भी नमाज की व्यवस्था की गईं है। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर में सबसे पहले रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद व मलूकपुर की नूरी रजा तंबाकू वाली मस्जिद में सुबह 6:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। सुबह सात बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां, बालजती की गूलर वाली मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की अबू बकर मस्जिद, महफिल हाल की यतीम खाना मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। मोहल्ला कोट की चिराग अली शाह मस्जिद में सुबह 7:15 बजे, कांकर टोला की नूरानी मस्जिद, छह मीनारा मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद, लीची बाग की फैजान-ए-मदीना मस्जिद, जखीरा की दुलिया मस्जिद में सुबह 7:30 बजे, दरगाह ताजुशशरिया, काजी टोला की इमामबाड़े वाली मस्जिद, रेती जसोली की आखुमजादो मस्जिद, चक महमूद की नूरे नबी मस्जिद में सुबह 7:45 बजे नमाज अदा की जाएगी।

दरगाह वली मियां स्थित चांद मस्जिद, जसोली की पीराशाह मस्जिद, चौकी चौराहा वाली मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, एजाजनगर की पुरानी मस्जिद, कंघी टोला की नूरी रजा मस्जिद, छोटी बमनपुरी की इब्राहीम मस्जिद, कटीकुईया की हकीम सुक्का खां मस्जिद में सुबह आठ बजे, खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया, बाकरगंज की आयशा मस्जिद में सुबह 8:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। 

दरगाह बशीर मियां, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, सैलानी की बारादरी मस्जिद, आजमनगर की मोलसिरी मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद, सुभाषनगर की साबरी मस्जिद, घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद, बानखाना की खुदा बक्श मस्जिद, सब्जी मंडी की एक मीनार मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, सैलानी की हबीबिया मस्जिद, आजम नगर की मसीत उल्लाह मस्जिद, रेती की नक्शबंदीयान मस्जिद, गढ़ैया की नूरी मस्जिद में सुबह नौ बजे नमाज अदा की जाएगी।

किला की शाही जामा मस्जिद मस्जिद, खानकाह-ए-नियाजिया, बीबी गरीब नवाज मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, घेर जाफर खां की मिर्जाई मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद में सुबह 9:30 बजे, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद, गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद में सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें