News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: रेलवे स्टेशन की लिफ्ट बनी बच्चों का झूला, यात्री हो रहे परेशान

Bareilly News: रेलवे स्टेशन की लिफ्ट बनी बच्चों का झूला, यात्री हो रहे परेशान

 Bareilly News: रेलवे स्टेशन की लिफ्ट बनी बच्चों का झूला, यात्री हो रहे परेशान



बरेली। रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा लाखों रूपये की लागत से लगाई गई लिफ्ट इन दिनों रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी की शिकार बनी हुई है। एक दिन नही रोज आसपास के स्कूली बच्चे इस लिफ्ट को खिलौने की तरह उपयोग करते हैं। इससे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को लिफ्ट का लाभ नही मिल पा रहा है। यात्रियों ने इस समस्या से रेलवे के अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन रेलवे के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं और इस प्रकरण पर कोई ध्यान नही दे रहे। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट से स्कूली बच्चे अपनी साईकिल से लेकर ऊपर-नीचे आते जाते रहते है, इसके बाद स्टेशन के आसपास रहने वाले बच्चे कभी लिफ्ट से तो कभी एस्केलेटर से ऊपर नीचे आते जाते खेल करते इनका आनंद लेकर झूलते रहते हैं। इस वजह से स्टेशन पर पहुंचे बुजुर्ग यात्रियों को सीढ़ियों व रैप से एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है।

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट व एस्केलेटर के लिए कोई केयर टेकर न होने की वजह से स्थानीय बच्चे दिनभर खेल करते रहते है। लिफ्ट में तकनीकि खराबी आने से कई बार बंद हो चुकी है, इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अब जब तक लिफ्ट दुरूस्त न हो जाती है, तब तक के लिए बंद करा दी जायेगी।


आरपीएफ के सामने ही होता रहता है बच्चों का ये खेल


पिछले माह आरपीएफ ने एक जवान को इसलिए तैनात किया था कि कोई लिफ्ट व एस्केलटर से खिलवाड़ न करें, लेकिन उसकी डयुटी हटाने के बाद बच्चो ने फिर से लिफ्ट व एस्केलटर को खिलौना बना कर रख दिया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें