News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मकान में निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

मकान में निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत


जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। आंवला में मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान इंटर का छात्र दरवाजे के पास सरिया लेने गया था। सरिया छूते ही वह करंग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आंवला थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में शिव सिंह के 17 साल के बेटे खेमपाल उर्फ छोटू ने इंटर के पेपर दिए है। शिव सिंह के मकान में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा था। खेमपाल दरवाजे के पास टंगी एक सरिया लेने गया था। वह इस बात से अंजान था कि सरिया में करंट दौड़ रहा है। सरिया छूते ही छात्र बुरी तरह करंट में झुलस गया। हादसा देख परिवार वालों की चीख पुकार पर जुटी भीड़ ने किसी तरह छात्र को सरिया से अलग किया। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिवार वालों ने बताया कि खेमपाल ने इसी साल इंटर के पेपर दिए थे। वह अपने तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें